मुंबई के पास अरब सागर में पनडुब्बी INS सिंधुघोष एक फिशिंग बोट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई... एक्सीडेंट में सबमैरीन सिंधुघोष के पेरीस्कोप को नुकसान पहुंचा है... 20 फरवरी की सुबह जब पनडुब्बी पानी से बाहर आ रही थी तब ये दुर्घटना हुई... फिलहाल मरम्मत के लिए पनडुब्बी को मुंबई हार्बर में लाया गया है।
मुंबई के पास ठाणे में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की के मुताबिक नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया गया.. पीड़ित 5 फरवरी को ठाणे से गायब हो गई थी.. घटना के 5 दिनों के बाद लड़की ने अपने घरवालों को पूरी बात बताई... ठाणे पुलिस ने मामले में छह आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने टीम इंडिया के इतिहास रचने पर बधाई दी है। फड़णवीस ने ट्वीट कर टीम इंडिया के खिलाडियों को साउथ अफ्रीकी टीम को वर्ल्ड कप में हराने पर बधाई दी। महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की
क्रिकेट वर्ल्डकप में दक्षिण अफ्रीका पर जीत दर्ज करने के बाद मुंबई में जश्न शुरु हो गया। मुंबई के भायखला में डब्बेवालों ने भी जमकर खुशियां मनाई... पटाखे फोडे ... ढोल नगाड़ों की थाप पर फैन्स ने जमकर जश्न मनाया....
मुंबई में एंटी करप्शन ब्यूरो के सामने महाराष्ट्र के पूर्व पीडब्लूडी मंत्री छगन भुजबल के बेटे पंकज भुजबल की पेशी हो सकती है। एसीबी दिल्ली में बने महाराष्ट्र सदन घोटाले की जांच कर रही है। बांबे हाईकोर्ट की निगरानी में इस स्कैम की जांच चल रही है। इसी मामले में छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल भी एसीबी के सामने पेश हो चुके हैं
आरपीआई सांसद रामदास अठावले ने कम्युनिस्ट नेता गोविंद पानसरे मर्डर की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है। रविवार को अठावले ने पानसरे की हत्या के विरोध में मुंबई में गिरफ्तारी दी। रामदास अठावले के साथ पुलिस ने आरपीआई के 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया। अठावले अपने समर्थकों के साथ चेंबूर में फ्री-वे को रोकने की कोशिश कर रहे थे।
कम्युनिस्ट नेता गोविंद पानसरे की हत्या के विरोध में मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में बंद का मिला जुला असर दिखा। हत्या के खिलाफ लोगों ने कोल्हापुर, नासिक, नागपुर और पुणे में बंद रखा। कई जगहों पर लोगों ने पानसरे के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
मुंबई में शनिवार को स्वाइन फ्लू के 24 नए मामले सामने आए। इसमें बीएमसी के अस्पतालों में 19 और इसके अलावा 5 मरीजों में स्वाइन फ्लू वायरस पाया गया। विरार और नवी मुंबई में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मौत हो गई। विरार के एक प्राइवेट अस्पताल और नवी मुंबई में सरकारी अस्पताल में 16 फरवरी को दो महिला मरीजों को भर्ती करवाया गया था।
मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 10 मिनट पहले प्रश्नपत्र दिए जाने से छात्रों में खुशी का माहौल है। शनिवार को हुई परीक्षा में करीब 40 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया...इस बार 3,18,389 छात्र इम्तहान में बैठ रहे है। इनमें से 1736 विकलांग कैटेगरी के हैं।