Sunday, February 22, 2015

खबरें अपराध जगत की

खबरें अपराध जगत की 

गाजियाबाद के एक युवक की उत्तरखांड ले जाकर हत्या कर दी गई...पंकज नाम के युवक की पहले गला दबाकर हत्या की गई फिर शरीर के चार टुकड़े कर दिए गए ...आरोप अमित नाम के एक शख्श पर है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...अमित के मुताबिक पंकज उसकी बहन को परेशान किया करता था...उसके मुताबिक पंकज की वजह से उसके भाई और मां की मौत हुई थी

...आगरा में  एक मानसिक रुप से कमजोर शख्स पर फायरिंग की गई जिससे वो गंभार रुप से घायल हो गया...दरअसल घायल शख्स एक पेट्रोल पंप पर हंगामा कर रहा था...उसने वहां बाइक सवार दो लोगों पर डंडे से वार कर दिया..जिससे नाराज युवकों ने उसपर गोलियां चला दी और वहां से फरार हो गए...पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.





यूपी के हरदोई में एक नाबालिग छात्रा से रेप की कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी गई...छात्रा शाम अपने घर से निकली थी, लेकिन सुबह उसकी लाश रेलवे लाइन के पास मिली..छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है



इंदौर में लूटेरों ने आंखों में मिर्ची डाल कर कार सवार को लूट लिया..बाइक सवार 3 बदमाशों ने पहले इंश्योरेंस एजेंट योगेश की कार को रोका, फिर उसकी आंखों में मिर्ची डाल उसके सोने की चेन छीन ली और फिर उसकी कार लेकर फरार हो गए


राजस्थान के दौसा में 8वी की छात्रा से गैंगरेप की वारदात सामने आई है... रेप का आरोप उसके घर पर किराए से रहने वाले नर्सिंग के एक छात्र और उसके दोस्त पर लगा है...छात्रा स्कूल के लिए निकली थी, रास्ते में आरोपियों ने उसे अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया..पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर दूसरे की तलाश शुरू कर दी है



उत्तर प्रदेश के देवरिया में तीन साल के बच्चे का शव उसके घर के कुछ दूरी पर सड़क किनारे मिला...अलसाद अपने घर के बाहर खेल रहा था..लेकिन अचानक वो वहां से गायब हो गया...रविवार सुबह उसकी लाश मिली...पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है




यूपी के आजमगढ़ में पड़ोसियों के बीच हुई लड़ाई में एक शख्स की हत्या कर दी गई...विवाद दो महिलाओं की लड़ाई से शुरू हुआ जिसमें एक महिला और उसकी चार बेटियोंने मिलकर बीच बचाव में आए दूसरी महिला के पति पर हमला कर दिया..जिससे रामअवध की मौत हो गई..पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी बेटियों को गिरफ्तार कर लिया..


छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने उसकी हत्या की कोशिश की...महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है..आरोपी ने इस वारदात को अपने दो मासूम बच्चो के सामने अंजाम दिया .. मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश में शुरू कर दी है..



इलाहाबाद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो ऑनलाईन शॉपिंग करने वाले लोगों को ठगता था ... गिरोह के लोग मोबाइल नंबर पर लॉटरी या रिवार्ड का लालच देकर लोगों से एटीएम और पासवर्ड मालूम कर खुद शापिंग करते थे..पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है जिनके पास से कई  दर्जन  एटीएम , मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुए है


छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव मे पुलिस ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है..ये लोग भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा लगा रहे थे...पुलिस ने सूचना मिलने पर रियाज नाम के शख्स के घर छापा मारा..वगहां मैच पर सट्टा लगाते लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

No comments:

Post a Comment