Sunday, February 22, 2015

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमीन अधिग्रहण मसले पर अन्ना हजारे के धरने में राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पहुंच सकते हैं। हालांकि अन्ना साफ कर चुके हैं कि किसी राजनीतिज्ञ के साथ वो मंच साझा नहीं करेंगे...


पेट्रोलियम मंत्रालय के तालों की डुप्लीकेट चाबी बनाने वाले 2 लोग से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने दोनों को क्लीन चिट दे दी है।


दिल्ली में रविवार को स्वाइन फ्लू के 84 नए मामले सामने आए। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की तादाद बढ़कर 2241 हो गई है, 6 लोगों की मौत हुई है।

यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे TERI प्रमुख आर के पचौरी की जमानत पर आज सुनवाई होगी, दिल्ली हाई कोर्ट ने 23 फरवरी तक पचौरी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई हुई थी।

दिल्ली विधानसभा का आज से 2 दिन का विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है, इस सत्र में आम आम आदमी पार्टी की सरकार महिला सुरक्षा और सस्ती बिजली सहित अपने तमाम चुनावी वादों पर चर्चा शुरू कर सकती है।

Directorate of Revenue Intelligence यानी डीआरआई ने 500 किलोग्राम की प्रतिबंधित ड्रग्स को जब्त किया है। जब्त हुई ड्रग मेफिड्रोन को म्याऊं-म्याऊं के नाम से जाना जाता है, इसकी कीमत 30 करोड़ रुपए आंकी गई है।

दिल्ली मेट्रो ने टोकन काउंटर्स पर खुले पैसों की चिकचिक और परेशानी से छुटकारा पाने का नया रास्ता खोजा है। 20 मेट्रो स्टेशनों पर ऐसे टिकट काउंटर खोले गए हैं जहां सिर्फ उन्हीं यात्रियों को टोकन खरीदने की सुविधा दी जाएगी जिनके पास टोकन खरीदने की निश्चित धनराशि होगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय और Software Technology Parks of India के बीच एक करार हुआ है।  Electropreneur park नाम से शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट में दिल्ली यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन और मैन्युफेक्चरिंग यूनिट खोली जाएगी। इसमें 21 करोड़ का निवेश किया गया है।

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहा विश्व पुस्तक मेला रविवार को समाप्त हो गया, बुक फेयर का आखिरी दिन होने की वजह से कई स्टॉल पर 50 पर्सेंट से भी ज्यादा का डिस्काउंट था।
बाइटः

आज दिल्ली में मौसम करवट बदल सकता है। बारिश होने की आशंका जताई गई है। हालांकि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment