टीम इंडिया ने मेलबर्न में मैदान मार लिया...और अब भारत पर विश्वकप में अब तक भारी पड़ रहे अफ्रीका का जलवा अब फीका पड़ गया है...भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 130 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है....टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लेना कप्तान धोनी का सही साबित हुआ..भारत ने पचास ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 307 रनों का स्कोर खड़ा किया...ओपनर शिखर धवन ने शानदार 137 रन बनाए...उन्होंने मैदान के चारों ओर बेहतरीन शॉट्स लगाए..गब्बर के नाम से मसहूर शखर धवन क्रिकेट के मैदान में बल्ले से जमकर शोले बरसाए...शिखर धवन ने 16 चौके और दो छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की...कोहली और रहाणे ने भी पिच पर शिखर का पूरा साथ दिया.. कोहली 46 रन पर आउट हुए, जबकि रहाणे ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। भारत के दिए 308 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए.. साउथ अफ्रीका की टीम 40.2 ओवरों में 177 रनों पर ढेर हो गई। स्पिनर आर अश्विन ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। जबकि, मोहित शर्मा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। शिखर धवन को उनकी शानदारी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वर्ल्ड कप 2015 में भारत की ये लगातार दूसरी जीत है....भारत की साउथ अफ्रिका के खिलाफ ऐताहासिक जीत के बाद मेलबर्न में भी जश्न देखने को मिला..MCG स्टेडियम के बाहर.. इंडिया- इंडिया के नारों की गूंज सुनने को मिली.. इस जीत के साथ ही फैन्स को अब वर्ल्डकप जीत की खुशबू आने लगी है.. खास बात ये है कि फाइनल मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा.. इसलिए भारतीय फैन्स इस मैच को फाइनल का ट्रेलर मान रहे थे.. इसके अलावा देश भर में भी जश्न का माहौल है.. इस बीच पीएम मोदी ने जीत के लिए टीम इंडिया का बधाई दी है.. वहीं मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी जीत की बधाई दी.. और कहा कि जीत का सिलसिला जारी रखें और वर्ल्ड कप एक बार फिर से भारत लाना है...
Sunday, February 22, 2015

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment