मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न हो गया सुबह से ही वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा...तमाम मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं...भिंड जिले के गोहद मेहगांव विकासकंड और पन्ना जिले के पवई विकासखंड की कुछ पंचायतों में हिंसा की वजह से...तो वहीं जबलपुर के शाहपुरा विकासखंड में मतपत्र में ग़लती के कारण...और सीहोर में मतदान अधिकारी की मौत की वजह के चलते दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए गए हैं....दिन चढ़ने के साथ जैसे मतदान की रफ्तार में तेजी आई...वैसे ही कुछ जगहों पर चुनावी हिंसा की भी खबर पुलिस कंट्रोल रूम को मिलने लगी...प्रशानिक अधिकारी सूचना मिलने के बाद ही चौकस हो गए...और उन मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंच गए जहां से हिंसा की खबरें आ रही थीं...हालांकि निरीक्षण के बाद कई जगह हिंसा की खबरें अफवाह भी निकली इसके बावजूद मुरैना,भिंड, दतिया और पन्ना समेत कुछ स्थानों पर मतदान केंद्रों पर हंगामा, मारपीट और कथित तौर पर फायरिंग की भी खबरें मिली...पन्ना जिले के ग्राम पंचायत कुम्हारी के रेहुटा गांव में एजेंट मतपेटी लेकर ही भाग गया...तो वहीं दतिया में बूथ कैप्चरिंग और पत्थर बाजी की खबर मिलने के बाद प्रशासन पूरे चुनाव के दौरान पोलिंग पूथों का चक्कर लगाते नजर आया...मतदान के दौरान तकनीकी खराबी के चलते तकरीबन 189 ईवीएम भी बदली गईं...
Sunday, February 22, 2015
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment