Sunday, February 22, 2015

मंदसौर के इंदिरा कॉलोनी में  अनोखा शीतला माता का मंदिर है जिसे  सुगरा बाई नाम की एक  मुस्लिम महिला ने  बनवाया है...दरअसल 40 साल पुराना ये मंदिर रखरखाव के अभाव में खंडहर बन चुका था...लेकिन मुस्लिम महिला सुगरा बाई को माता ने सपने में दर्शन दिए जिसके बाद सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलकर इस मंदिर का निर्माण करवाया....इस मंदिर  में सभी धर्मों के लोग एक साथ पूजा करते हैं...मुस्लिम समाज के लोग माता के सामने दीप जलाते हैं और आरती भी करते हैं...ये मंदिर  धर्म और आस्था का संगम तो है ही..हिंदू मुश्लिम में भाईचारे जोड़ने की एक महत्वपूर्ण कड़ी भी है...इस मंदिर की ही वजह से ही यहां आने वाले लोगों के  दिलों में भी एक दूसरे के लिए प्रेम और सौहार्द की जोत जलती है....







.

No comments:

Post a Comment